जामुड़िया - पूजा के ठीक पहले 56 लोगों को लेकर शान्ति कमिटी गठन किया गया. इस कमिटी का मुख्य उद्देश्य है शांति व्यवस्था बनाये रखना
जामुड़िया थाना अंतर्गत श्रीपुर स्थित अंबेडकर क्लब में निंघा पीस कमेटी का अहम बैठक रविवार को हुई. इस बैठक में पीस कमेटी का नए सिरे से गठन हुआ. इस कमेटी में 56 सदस्य मेंबर हुए. जिसमें संरक्षक ए के खान, सयोंजक राजकुमार दास ,संयुक्त संयोजक एबी गफ्फार मल्लिक इसके साथ 15 कार्यकारी कमेटी के मेंबर में से हेमंत दुबे ,मंगल पांडे, डॉ प्रमोद पाठक ,डॉ जनार्दन पासवान ,रामेश्वर पासवान ,हाजी सोहराब ,मुन्ना मल्लिक, विजय प्रताप सिंह, बापी बनर्जी, कल्याण मेहता ,गुड्डू खान सहित शांति कमेटी के कुल 56 सदस्य हैं . सस्था की तरफ से राजकुमार दास ने बताया यह पीस कमेटी 2013 से चल रही है और हर तीन साल बाद इसका गठन फिर से बैठकर किया जाता है .हम लोग सब मिलकर प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे. दुर्गा उत्सव बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से इस अंचल में हो. इसका ऊपर ज्यादा जोर रहेगा. पीस कमेटी का इस कमेटी में जो लोग एक्टिव कार्य करते हैं. उन्हीं को रखा जाता है एवं तीन साल के बाद नए लोगों को मौका दिया जाता है.


0 टिप्पणियाँ