रांनीगंज- भारत के अन्य हिस्सों की तरह 800 शाखाओं के साथ, रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य पुराने रीति-रिवाजों का अक्षरशः पालन करते हैं .पुजा के समय पितृपक्ष के 16 दिन विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर जनसेवा के कार्य किए. उन्होंने लोक सेवा कार्य में संलग्न होकर मानव सेवा का संकल्प लिया .उन्होंने प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट सौंपे . उन्होंने रानीगंज के ग्रामीण अंचल के जेमेरी, बांकुड़ा के मेजिया के पावडा जैसे विभिन्न बस्ती क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांटने और फ़ूड पैकेट के साथ नए कपड़े बांटने की पहल किया. उन्होंने रविवार को पितृपक्ष के अंतिम दिन जामुड़िया के सुदूरवर्ती गांव परसिया गांव में इस कार्यक्रम का समापन किया . वहां उन्होंने महालया के दिन लगभग 25 असहाय महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नए कपड़ों के साथ 150 असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए. मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष श्याम जालान ने बताया कि संस्था के सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल, संदीप केडिया, नीरज अग्रवाल, ,मनीष अग्रवाल, सोनू कयाल ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होकर आम लोगों की सेवा के लिए आगे आए.

0 टिप्पणियाँ