रानीगंज-पश्चिम बंगाल के सबसे मुख्य त्योहार दुर्गा पूजा के पहले जगह-जगह जोर -शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इसी क्रम में रानीगंज के बोरो दो कार्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर एक अहम बैठक बोरो दो के प्रभारी सह आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद दिवेन्दु भगत के नेतृत्व में किया गया.इस बैठक में रांनीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता,अधिकारी गण, पार्षद एवं बोरो अंतर्गत पूजा कमिटियों के प्रतिनिधिगण मौजूद थे.बैठक के दौरान श्री भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापूजा को यूनेस्को में हेरिटेज का मान्यता मिली है,पूरे बंगाल में यहां के निवासियों को इस उपलब्धिता के लिए काफी उत्साह है.इस विषय को देलहते हुए पूजा की पूर्व 15 सितंबर को रांनीगंज बोरो द्वारा डॉलफिन मैदान से प्रातः एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,जिसमें रांनीगंज बोरो अंचल में होने वाले सभी 40 पूजा कमिटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य के अलावा शहर के लोग मौजूद होंगे. शोभा यात्रा में डेंगू पर रोकथाम के लिए जागरूकता को लेकर भी टेबलो निकाली जाएगी. अनुमानित तौर पर इस वर्ष पूजा की एक अलग विशाल धूम अंचल में देखने को मिलेगी.


0 टिप्पणियाँ