आसनसोल : अनुब्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन को गौ तस्करी मामले में गुरुवार को भी जमानत नहीं मिली । गौ तस्करी मामले के आरोपी सहगल हुसैन को फिर सीबीआई कोर्ट मे पेश किया गया। हालांकि वकीलों ने एक वकील की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए आज पेन डाउन कार्यक्रम की घोषणा किया था। आज के दिन वकीलों ने काम में भाग नहीं लिया। जिसके चलते कोर्ट के वकीलों ने शोक दिवस मनाया। जिसके चलते इस दिन मामले की सुनवाई नहीं हो पाई।जिसके कारण आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने फिर से सहगल हुसैन को 14 दिनों की जेल हिरासत का आदेश दिया। न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने यह आदेश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित की गई है।

0 टिप्पणियाँ