स्कूल वैन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने लचर ट्रैफिक व्यवस्था को ठहराया जिम्मेवार



आसनसोल : जल्दी पहुंचने की आपाधापी में तेज रफ्तार ने फिर एक बार फिर एक बाइक सवार युवक की असमय जान ले ली। यह घटना मंगलवार की सुबह डूरांड रेलवे कॉलोनी इलाके में घटी। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लेकिन इस बार मृतक के दोस्तों और परिजनों ने इस घटना का जिम्मेवार केवल तेज रफ्तार को ही नहीं माना है। बल्कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी जिम्मेदार ठहराया है। साथी सीपीवीएफ कर्मियों को कार्य करने के तौर-तरीके पर भी सवालिया निशान लगाया है। इधर मृतक की पहचान जिम संचालक विकास बर्णवाल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विकास बर्णवाल मंगलवार की सुबह राधानगर रोड स्थित अपनी जिम खोलने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक ओमनी स्कूल वैन ने विकास बर्णवाल के बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। जिसके कारण विकास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास बरनवाल के शव को अपने कब्जे में कर आसनसोल जिला अस्पताल भेजा दिया। उनके बाइक को अपने साथ थाने लाई। तब तक इसकी सूचना विकास बरनवाल के परिजनों और दोस्तों को मिली। वे लोग आसनसोल दक्षिण थाना पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।मृतक के दोस्त मोहम्मद इजहार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण आज एक युवक की असमय मृत्यु हो गई। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ट्राफिक के व्यवस्था सीपीवीएफ कर्मीयो पर छोड़ देते हैं। वे लोग ट्राफिक व्यवस्था को देखने के बजाय केवल पैसा वसूली करने में लगे रहते हैं। जिसके कारण शहर में आए दिन आम नागरिक दुर्घटना का शिकार हो रहा है। आज हम लोग थाने पर इसलिए आए हैं कि हमारे दोस्त की मृत्यु हो गई। लेकिन जिस तरह इसके घर का चिराग असमय बुझ गया और किसी घर का चिराग ना बुझे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और जिस गाड़ी में धक्का मारा है, उसे जब्त किया जाए। इसी मांग को लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि परिजनों के द्वारा इस घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जिस वाहन ने धक्का मारा है। उसका नंबर ट्रेस कर लिया गया है। उस गाड़ी को थाना लाने को कहा गया है। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जो भी करवाई होगी। वह किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता