जामुड़िया - कवितीर्थ स्थल के नाम से प्रसिद्ध चुरूलिया ग्राम में विधायक के कोटे से दो नये कार्य का शुभारम्भ बुधवार को किया गया .यहाँ कार्य जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अजय घाट स्थित ताल डांगा में दाह संस्कार करने के लिए आये लोगों को बेहतर सुविधा हेतू 12 लाख रुपये की एक नये शमशान घाट का निर्माण कार्य नारियल फोड़कर एवं देशेरमोहन ग्राम में 13 लाख रुपये की लागत से नये कब्रिस्तान के चार दिवारी घेराबंदी का कार्य मिट्टी खुदाई कर किया . इस मौके पर पर चुरूलिया ग्राम के उपप्रधान प्रदीप मुखर्जी ने कहा इस ग्राम के लोग इन दोनों कार्य के लिए बहुत दिनों से मांग कर रहे थे. विधायक ने उनकी मांगो को ध्यान में रखते उन्होंने इस कार्य को पुर्ण किया है .यह कार्य गुरुवार से शुरू कर दिया जायेगा इसे लेकर यहाँ के लोगों में एक खुशी का माहौल बना हुआ ओर इन दोनों कार्य को नये रूप शुरू करने के लिए विधायक को धन्यवाद देता हूँ . उन्होने कहा कि आने वाले समय में जनता के सुविधा के लिए इस तरह का विकास कार्य भी जारी रहेगा. मौके पर विधायक हरेराम सिंह, चुरूलिया ग्राम पंचायत प्रधान सुलेखा मंडल, शेख अशरफ, कमालुद्दीन, शाह दुलाल काजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ