जामुड़िया -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पुकार पर आजादी गौरव यात्रा कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो पद यात्रा पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस की अगुवाई में चित्तरंजन से बुदबुद पैदल सफर के दौरान बुधवार को जामुड़िया एवं रांनीगंज पहुंची.इसी क्रम में जामुड़िया के चांदा मोड़ में पथ सभा करके जन जागरण किया गया.ततपश्चात नेशनल हाईवे दो होते हुए रांनीगंज के पंजाबी मोड़ भगत सिंह स्टेचू के पास पहुंच कर भगत सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यर्पण कर आगे बढ़ चली. इस अवसर पर देवेश चक्रवर्ती , अध्यक्ष, पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा की केंद्र की सरकार सांप्रदायिकता का जहर फैला कर पूरे देश में विभाजानकारी नीतियों के सहारे भारत को टुकड़ों में बांटना चाहती है . पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेश के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार दमन के तरीके अपना रही है . राष्ट्र की कल्याणकारी अवधारणा के विपरीत पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के साथ-साथ 14 नित्य प्रयोजनीय वस्तुओं के दामो में वृद्धि ,जनता पर बोझ बन गई है. यह पदयात्रा अंडाल दुर्गापुर होते हुए 12 अगस्त को बुदबुद पहुंचेगी, जहां कर कार्यक्रम पदयात्रा का समापन होगा .इस अवसर पर उपस्थित थे परितोष बाउरी , अध्यक्ष जमुरिया ब्लॉक कांग्रेस, श्रमिक नेता तरुण गांगुली.कांग्रेस नेता शांति गोपाल साधु, दीपक मुखर्जी एवं संचालन सोमनाथ चटर्जी आदि.


0 टिप्पणियाँ