नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल में पुरस्कार वितरण 'समारोह का आयोजन




दुर्गापुर : दुर्गापुर के लेबर हाट स्थित नेपाली पाडा हिन्दी हाई स्कूल मे शुक्रवार मुंशी प्रेमचंद जयंती के उपलक्ष्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जहां बीते 29 एवं 30 जुलाई को विद्यालय में हुए मुंशी प्रेम चंद्र की जयंती पर आधारित चित्रांकन, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों बच्चों को मौजूद अतिथियों के हाथों ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिम वर्धमान के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री संजय पाल, महकमा शासक सौरव चटर्जी , दुर्गापुर नगर निगम की शिक्षाधिकारी संघमित्रा दास गुप्ता, जेमुआ भादुबाला विद्यापीठ के प्राचार्य जैनुल हक हिन्दी भाषा मंच के श्री जे पी एन ओझा, विश्वजीत मजुमदार, विद्यालय के प्राचार्य डा. कलीमुल हक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. अतिरिक्त जिला शासक (शिक्षा) श्री संजय पाल ने कहा कि यदि किसी के अंदर लगन हो तो वह हर तरह की सफलता पा सकता है. श्री चटर्जी ने कहा की सफतला के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है.सपने देखो एवं उसे पुरा करने क लिए संघर्ष करो. प्राचार्य डा.कलीमुल हक ने कहा कि आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा . स्कूल के छात्र गरीब घर के बच्चे हैं, लेकिन उनके अंदर कुछ करने की क्षमता है.इन बच्चो को पढ़ाई में अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त