दुर्गापूजा सहित अन्य त्योहारों की तैयारीयों को लेकर मेयर की बैठक




आसनसोल : बंगाल का प्रसिद्ध त्योहार दुर्गापूजा आने में अब मात्र 1 माह का समय बच गया है। इसको लेकर पूजा आयोजकों के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इधर नगर निगम भी दुर्गा पूजा की तैयारी में कहीं कोई कमी ना रह जाए। इसको लेकर तत्पर है। इसी उद्देश्य से सोमवार को मेयर विधान उपाध्याय ने अपने कक्ष में मेयर परिषद के साथ बैठक की। इस बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई और दुर्गा पूजा के दौरान कैसे बेहतर परिसेवा दी जाए। इस को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में उपमेयर वसीम उल हक, अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी, देवेंन्दू भगत, इंद्राणी मिश्रा उपस्थित थे। बैठक के बाद मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आज मेयर परिषद की बैठक की गई। जिसमें विकास को लेकर चर्चा किया गया। दुर्गा पूजा,काली पूजा छठ पूजा आने वाला है। इसके लेकर तैयारी की समीक्षा की गई। दुर्गा पूजा के दौरान लाइट, सफाई की व्यवस्था पर चर्चा की गई। नगर निगम के द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जो नगर निगम से शुरू होकर पोलोग्राउंड होते हुए पुनः नगर निगम आकर समाप्त होगी। इसकी तैयारी की भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता