आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के गोधूली मोड़ के वितरित ट्रांसपोर्ट गोदाम को खाली कराने के लिए शुक्रवार को रेलवे की टीम पहुंची। इस टीम के साथ आरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। रेलवे टीम की पहुंचने पर टीएमसी वार्ड पार्षद संपा दां के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच मौके पर मौजूद गोदाम मालिक के तरफ से अधिवक्ता सायंतन मुखर्जी ने रेलवे अधिकारियों को कहा कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है। जबकि रेलवे ने जो नोटिस जारी किया है। उसमें लिखा है कि कोई मामला नहीं है। यह गलत है । उन्होंने रेल अधिकारियों को कोर्ट का दस्तावेज दिखाया। कोर्ट के कागजात को देखकर रेलवे के अधिकारी संतुष्ट हो गए और बैरंग वापस लौट गए। इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने गोदाम मालिक का पूर्ण समर्थन किया। इस मामले में अधिवक्ता सायंतन मुखर्जी ने बताया कि उनके मुवक्किल वाणी पद भट्टाचार्य 1967 से रेलवे से लीज लेकर यहां व्यवसाय करते थे। बीच में रेलवे के द्वारा लीज को रिनुअल नहीं किया गया। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चली गई। जहां अभी भी यह मामला लंबित है। उनके मुव्वकील के द्वारा अभी भी टैक्स का पैसा जमा कराया जाता है। गौरतलब है कि 2 दिन पहले रेलवे के द्वारा गोदाम मालिक स्वर्गीय वाणीपद भट्टाचार्य की पत्नी रीता भट्टाचार्य को रेलवे के द्वारा नोटिस दिया गया था। जिसमें रेलवे ने लिखा था कि यह जमीन रेलवे का है। इस जमीन पर कोर्ट में कोई मामला नहीं रह गया। क्योंकि कोर्ट में रेलवे के पक्ष में फैसला दिया है। इसलिए इस जमीन को खाली कर दिया जाए। अनन्या 19 अगस्त को रेलवे की टीम खाली करवाएगी। लेकिन गोदाम मालिक के तरफ से मामला लंबित होने का कोर्ट के कागजात दिखाने के बाद रेलवे टीम को गोदाम खाली कराए बिना ही वापस लौटना पड़ा। वही गोदाम मालकिन रीता भट्टाचार्य ने कहा कि 2 साल पहले उनके पति की मौत हो गई। इस जमीन पर उनके पति बहुत दिनों से कारखाना चलाते थे। लेकिन वर्तमान में वे कारखाना नहीं चला सकती। लेकिन वे अपने पार्टनर के साथ जूड़ुीत हैं। जबकि टीएमसी पार्षद संपा दां ने कहा कि यह गोदाम काफी बरसों से है। इससे दर्जनों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। इस तरह से अचानक रेलवे के द्वारा गोदाम खाली कराए जाने का फरमान जारी कर दिया गया। इसे किसी हाल में भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के करवाई को तृणमूल कांग्रेस जोरदार विरोध करेगी।

0 टिप्पणियाँ