दुर्गापुर-मार्बल लोड राष्ट्रीय सड़क पर खड़े ट्रक छिनतई कर ली गयी.
पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रक समेत छिनताई बाज को धर दबोचा
घटना कल रात को हुई थी
जानकारी के मुताबिक गुजरात से 18 पहिया मार्बल का ट्रक मेमारी जा रहा था. गुरुवार की रात कंकसा स्तिथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर
राजबांध के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए चालक ने गाड़ी खड़ी की थी, चाय पी कर गाड़ी के पास चालक आया तो देखा की गाड़ी नहीं है.
तुरंत गाड़ी चालक ने कांकसा थाना की पुलिस को सूचना दी,तब तक गाड़ी लुटेरों ने तेज ट्रक को भगाते समय ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और पानागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के पास दुर्घटना का शिकार हो गया.दुर्घटना की सूचना पाकर काकंसा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक समेत गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई . गाड़ी चालक ने बताया कि करीब 30 लाख की कीमत के मार्बल ट्रक में लदा हुआ था
गिरफ्तार लुटेरे का नाम राजेन चौधरी है.वह काकंसा के गंगबिल क्षेत्र निवासी है. दुर्घटना में घायल हुए खलासी को दुर्गापुर के महकमा हस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है इस लूट का मकसद क्या है, पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है है। होटल के सामने खड़े होटल मालिक बजरंग ने बताया कि गाड़ी चालक पार्किंग में खड़ा कर चाय पीने के लिए होटल में आया और चाय पी कर जैसे ही गाड़ी पर गया तो देखा कि गाड़ी नहीं है ,उसके बाद तुरंत हमें आकर जानकारी दी, हमने तुरंत कांकशा थाना की पुलिस को सूचना दी . पुलिस ने तुरंत अभियान चलाकर रात में ही गाड़ी को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गयी.



0 टिप्पणियाँ