आसनसोल : आसनसोल जेल इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि पशु तस्करी मामले में टीएमसी के दबंग और बाहुबली नेता अनुव्रत मंडल आसनसोल जेल में बंद है। उनके साथ उनके अंगरक्षक सहगल हुसैन भी आसनसोल जेल में ही है। इन दोनों आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। जेल में किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो। इसको लेकर जेल प्रशासन काफी चौकन्ना है। इसी के तहत सोमवार को जेल की सुरक्षा व्यवस्था और स्थिति का जायजा लेने के लिए जेल डीआईजी आसनसोल जेल पहुंचे। वे जेल के अंदर आधे घंटे से अधिक समय तक रहे। उसके बाद वे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने केवल इतना ही बताया कि यहां सब कुछ ठीक है। यानी ऑल इज वेल। लेकिन लाख टके की बात है की पशु तस्करी का मास्टरमाइंड ऐनामुल हक, बीएसएफ के कमांडर सतीश कुमार, अनुव्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन जेल में बंद रहे। तब इस तरीका का कोई उच्च स्तरीय दौरा नहीं हुआ। लेकिन अनुव्रत मंडल के आने के 5 दिन बाद ही उच्च स्तरीय अधिकारी की दौरा हुआ। आखिर इसके पीछे क्या कारण है। हालांकि अनुव्रत मंडल के जेल आये 5 दिन बीत गए हैं। लेकिन सीबीआई ने अभी तक जेल में अनुव्रत मंडल और सहगल हुसैन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ नहीं की है। अनुमान लगाया जा रहा था कि सोमवार को सीबीआई की टीम इन दोनों से आमने सामने पूछताछ कर सकती है। लेकिन सोमवार को सीबीआई की टीम ना आकर जेल डीआईजी आए। यह भी हो सकता है कि सीबीआई के आने से पहले जेल डीआईजी यहां की स्थिति और सुरक्षा को अपने स्तर से बेहतर करने के लिए आए हो।

0 टिप्पणियाँ