पश्चिम बंगाल बाउरी समाज ने जामुड़िया बीडीओ पर अभद्र व्यवहार किए जाने का लगाया आरोप, बीडीओ ने मांगी माफी





 जामुड़िया-दो दिनों पुर्व पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज शिक्षा समिति की ओर से जामुड़िया बीडीओ के कार्यालय में 10 सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया था. जिसमें बाउरी समाज के लोगों को जमीन का पट्टा देने, एससी ,एसटी सर्टिफिकेट प्रदान करने की प्रक्रिया को और भी सरल बनाने रखने हेतु बाऊरी समाज के लिए एक भवन बनाये जाये मंदिर निर्माण और चुआड़ विद्रोह के नायक गोवर्धन बाऊरी की एक मूर्ति का निर्माण करने सहित ओर भी विभिन्न मांगो को लेकर यह ज्ञापन सौंपा गया था. इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज शिक्षा समिति के जिला सदस्य आकाश बाऊरी ने बताया था कि जामुड़िया बीडीओ के सामने जब उनलोगों द्वारा अपनी 10 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन देने के दौरान बीडीओ पर बाउरी समाज के लोगों के साथ से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था . आकाश बाउरी ने बताया की ज्ञापन देने के दौरान एक बार भी जामुड़िया के बीडीओ ने उन लोगों के साथ सम्मानजनक भाषा में कोई बात नहीं किया .आप के जगह हमेशा तुम और तुम्हारे जैसे शब्दों का भाषा का प्रयोग किया, जिससे हम लोगों के सम्मान में ठेस लगी है. अब वही विडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रही है,एवं बाउरी समाज द्वारा इसका सर्वत्र विरोध।किया जा रहा है,इसे लेकर जामुड़िया के प्रशाशनिक महल में भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है. दूसरी ओर इस संबंध में प्रभात खबर द्वारा बात किए जाने पर जामुड़िया के बीडीओ जिष्णु दे ने बताया की सर्वप्रथम उन्होंने सोशल मीडिया में उनके विरुद्ध वायरल हो रहे बीडीओ को देखा ही नहीं है,एवं वह देखना भी नहीं चाहते हैं, हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने इस घटना को लेकर बाउरी समाज के अध्यक्ष से बीते रात काफी देर तक बात की है, एवं साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके व्यवहार से किसी को ठेस लगा है तो इसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त