आसनसोल मंडल रेल सुरक्षा बल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित




आसनसोल : भारत की आजादी के 75वें साल को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में गरिमापूर्ण भाव से मनाया जा रहा है, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की की संघर्ष-यात्रा को भी ससम्मान याद किया जा रहा है। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ एक भाग के रूप में, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने श्री सी.एम.मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुकत्/आसनसोल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, जल सेवा, पौधारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, एकता के लिए दौड़, मोटर साइकिल रैली आदि जैसे प्रेरक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

रेल सुरक्षा बल के रानीगंज थाना(पोस्ट) ने रानीगंज रेलवे स्टेशन और आरपीएफ डाकघर क्षेत्र और उसके आसपास व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया है।

आसनसोल मंडल के रेल सुरक्षा बल थाना(पोस्ट) बाराचक ने सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया और न्यू गुड शेड में लगभग 200 पौधे लगाए ।

आसनसोल मंडल द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के एक हिस्से के रूप में रानीगंज, अंडाल, काजोड़ाग्राम और उखड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड के साथ एलईडी स्क्रीन लगे ट्रक मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त