जामुड़िया - एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी और सीबीआई के द्वारा मंत्री पार्थ भट्टाचार्य एवं उनके सहयोगी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया . बीरभुम जिले के बाहुबली ओर केस्टो नाम से प्रसिद्ध अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी कांड मे गुरुवार को सीबीआई ने उसे भी गिरफ्तारी कर लिया. इसे लेकर शासक दल के लोगों में एक भय का माहौल बना हुआ है की न जाने इसके बाद किसका नम्बर आने वाला है.अनुब्रत मण्डल के गिरफ्तार करने के बाद जगह- जगह भाजपा के लोग सड़क पर आकर कहीं ढाक ढोल बजा रहे हैं तो कही नकुलदाना बांट रहे है.
21 अगस्त को आसनसोल नगर निगम के मेयर पद बरकरार रखने के लिए वार्ड संख्या 6 में उप निर्वाचन होना अभी बाकी है. इस गिरफ्तारी से इस चुनाव में टीएमसी पर प्रभाव पड़ेगा .इसे देखते हुए गुरुवार की संध्या वार्ड संख्या छह के भाजपा उम्मीदवार श्रीदीप चक्रवर्ती के समर्थन में भाजपा के सयोंजक साधन माजी के नेतृत्व में बेनाली कोलयरी के इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान यहाँ के जनता को नकुलदाना, गुड़ एवं बतासा का वितरण किया गया,एवं प्रचार के दौरान गिरफ्तार हुए टीएमसी नेताओं के दुर्नीति को जनता के सामने रखा. इस दौरान मौके पर अनुरूद्र चक्रवर्ती ,बृजमोहन पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ