महा शिव आरती और गंगा आरती का आयोजन





बराकर-अलौकिक ग्रुप की ओर से बेगुनिया स्थित बराकर नदी किनारे छठ पूजा घाट पर सोमवार को एक दिवसीय भजन,कीर्तन, महाशिव आरती,और गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाराणसी के प्रशिद्ध आचार्य विजय कुमार बाल्मीकि ,अयोध्या के गायक राम मोहन शास्त्री , देवघर से आए अजय एवं मोहन ने भगवान शिव पर आधारित कई भजनों की प्रस्तुत कर, भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन के बाद बनारस गंगा घाट के तर्ज पर महाआरती की गई, ऊक्त आरती और भजन में भजन सुनने और महाआरती देखने के लिए झारखंड के निरशा,चिरकुंडा,नियामतपुर,कुल्टी बराकर, परवलिया से हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भिड़ देखने को मिली।आरती देखने के लिए चिरकुंडा और बराकर ब्रिज में लोगों की भीड़ देखी गई। 

मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ,बराकर चेम्बर ऑफ कोमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता शंकर शर्मा ने कहा कि इतने विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने में बराकर के सभी लोगो का सहयोग रहा, और उन्होंने भजन गायकों को भी धन्यवाद दिया। दूसरी ओर कार्यक्रम के संयोजक शंकर शर्मा ने आये हुए भजन गायकों और अतिथियों कोश उत्तरीय पहना कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सिंह,राकेश गुप्ता,किरीट झाला,अनूप सिंघानिया, अर्जुन अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,राणा मुखर्जी,अंकित अग्रवाल।

साथ ही शांति बनाए रखने के लिए झारखंड चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह ,बराकर फांड़ी प्रभारी राज शेखर मुखोपाध्याय मौके पर उपस्थित रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर