6 नम्बर वार्ड में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस से सोमनाथ चटर्जी ने पर्चा भरा






जामुड़िया -- आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत जामुड़िया बोरो के अधीन वार्ड संख्या 6 में कांग्रेस उम्मीदवार सोमनाथ चटर्जी ने महकमा शासक अभीज्ञांन पांजा के दफ्तर में आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । सनद रहे इसी साल फरवरी महीने में नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 6 से त्रिकोणीय मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार संजय बनर्जी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सी पी आई एम के दिलीप बाउरी को 5120 मतों के अंतर से हरा कर पार्षद का चुनाव जीता था । इधर तृणमूल कांग्रेस की केंद्रीय समिति ने काफी कोलाहल के बीच बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय को आसनसोल नगर निगम का मेयर बनाया था । परन्तु विधान उपाध्याय किसी भी वार्ड से पार्षद नही रहने के कारण जून महीने में ही 6 नंबर वार्ड के पार्षद संजय बनर्जी से इस्तीफा दिलवा दिया गया था। खाली हुए सीट पर विधान उपाध्याय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इसी संदर्भ में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को वार्ड संख्या 6 में राज्य चुनाव आयोग के अधिसूचना के अंतर्गत चुनाव लड़वा रहीं है । पिछले बार कांग्रेश 6 नंबर सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं की थी परंतु इस बार वह भी कमर कस कर लड़ाई के मैदान में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त