जामुड़िया - वार्ड संख्या 6 में होने वाले उप निर्वाचन की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रहे है ,चुनाव प्रचार ओर भी जोरो शोरो से किया जा है. इस वार्ड में 14 मतदान केद्र में लगभग 12 हजार मतदाता अपना मतदान करेंगे. शुक्रवार की सुबह सातग्राम एरिया क्षेत्र के निम डांगा प्रोजेक्ट स्थित सातग्राम इनकलाइन कॉलोनी में तृणमूल कांग्रेस की और से घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया गया. चुनाव प्रचार के अंतिम समय में इस कोलियरी में एक नुक्कड़ सभा किया गया .नुक्कड़ सभा के मौके पर विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि यहाँ पर एक तरफा तृणमूल कांग्रेस के यूनियन होने के बावजूद भी 2021 के विधानसभा चुनाव में हमें यहाँ से मात्र 30 वोट ही तृणमूल को मिला था, हालांकि लोकसभा उप निर्वाचन में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को बढ़त मिली . केन्द्र सरकार के दवारा सीबीआई का भय दिखाकर हमारे नेता लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है, इसका विरोध करना होगा. इस इलाके को ओर भी विकास करने के लिए टीएमसी उम्मीदवार विधान उपाध्याय को वोट देकर भारी मतो से बिजय बनाने होंगे . इस वार्ड के उम्मीदवार विधान उपाध्याय ने कहा कि आज जिस जगह पर यह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है, वह कोलियरी क्षेत्र है, जिस तरह से केंद्र सरकार सभी सरकारी संस्थानों को निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, अगर इसे भी बचाना है तो आप टीएमसी को ही वोट दें जो हमेशा आप के संघर्ष कर आप के लिए हमेशा कार्य करता है. मौके पर सुब्रतो अधिकारी, साधन राॅय, शेख शानदार, संजय बनर्जी, राखी कर्मकार, अब्दुल हाउस ,भोला हेला, मृदुल चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ