पारिवारिक अशांति के बाद 2 पुत्र के साथ मां ने रेल लाइन पर कूदकर दी जान




पानागढ़-पारिवारिक अशांति के बाद दो पुत्रों के साथ मां ने रेल लाइन पर कूदकर अपनी जान दे दी. यह दर्दनाक हादसा सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह घटी. पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ रेलवे स्टेशन के 102 नंबर रेल फाटक के नजदीक यह घटना हुई है. घटना की सूचना मिलने के फौरन बाद पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट के जवान और अधिकारी मौके वारदात पर पहुंच गए. दुर्गापुर तथा अंडाल जीआरपी को मिली सूचना के बाद जीआरपी भी मौके वारदात पर पहुंच गई. परिस्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवानों को नियुक्त किया गया. जीआरपी ने मृत देह का मुआयना करने के बाद तीनों शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गए. रेल पुलिस ने बताया कि मृतकों में मां का नाम सीमा पंडित ( 26) , पुत्र पुनीत पंडित (8) तथा पुत्र प्रणीत पंडित (6) ये सभी बुदबुद थाना इलाके के आउस ग्राम दो ब्लॉक रघुनाथपुर के रहने वाले है.मृतका के ससुर उमाशंकर पंडित ने बताया कि कल देर रात पुत्र दशरथ पंडित ने शराब पीकर घर में मारपीट और कलह तथा अशांति कायम किया था .इसी से आजिज आकर सीमा अपने दोनों पुत्रों को लेकर रेल लाइन में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से ही पुत्र दशरथ पंडित फरार बताया जा रहा है. मामले को लेकर रेल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. इस घटना को लेकर इलाके में भी मातम पसर गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दशरथ शराब पीकर अपने परिवार के लोगों को मारता पीटता है. कल रात भी उसने जमकर हंगामा किया अपनी मां, पिता, पत्नी आदि को पिटाई कर दी. इसी कलह से तंग आकर उसकी पत्नी ने सुबह रेल लाइन में कूदकर अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. स्वतंत्रता दिवस की सुबह ह्रदय विदारक दृश्य देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद आउसग्राम दो ब्लॉक के तृणमूल पार्टी अध्यक्ष रामकृष्ण घोष भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह घटना वास्तव में काफी दर्दनाक है दो छोटे मासूम बच्चों के साथ मां ने रेल लाइन में कूदकर आत्महत्या कर ली. जीआरपी ने बताया कि तीनों ही मृतकों का मुआयना करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे ले यह जाया गया है. घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. उसके पति की तलाश की जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त