जामुड़िया -जामुड़िया डीवाईएफआई अजय पश्चिम लोकल कमिटी का 15 वां सम्मेलन शुक्रवार को नजरूल शतवार्षिकी भवन में आयोजित किया गया. यह सम्मेलन प्रत्येक 3 वर्ष के अंतराल पर में आयोजित होती है. सम्मेलन के पूर्व जामुड़िया थाना मोड़ से एक जुलूस निकाला गया, जो जामुड़िया बाजार, सिनेमा मोड़, नंदी रोड़ होते हुए नजरूल शतवार्षिकी भवन में जाकर समाप्त हुई.नजरूल शतवार्षिकी भवन के बाहर संगठन का झंडा फहरा कर सम्मेलन की शुरुआत हुई. इस सम्मेलन में 64 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.15 शाखा के सदस्यों ने सम्मेलन के आलोचना सत्र में हिस्सा लिया . सम्मेलन में बेरोजगारी, शिक्षा और एसएससी घोटालों पर चर्चा हुई. स्थानीय नौजवानों को स्थानीय कारखानों में रोजगार देने पर विशेष रूप से चर्चा हुई. सम्मेलन में 25 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस कमिटी का अध्यक्ष करुणामय रूईदास तथा सह अध्यक्ष विकास यादव को बनाया गया. बुद्धदेव रजक को सचिव बनाया गया. इस मौके पर उपस्थित थे मुन्ना अहीर, महेंद्र गोप, प्रदीप बाउरी, प्रशांत बाउरी, जहीर अंसारी, अतनु बाउरी, परिचय बाउरी, मोहन भंडारी आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ