कोयला तस्करी मामले में दिल्ली के संजय मल्लिक को सीआईडी ने आसनसोल जिला न्यायालय में किया पेश, अदालत ने 14 दिनों के सीआईडी रिमांड पर लिया




आसनसोल : राज्य के सीआईडी ने बराबनी के चरणपुर साइडिंग से लगभग 1000 टन से अधिक कोयला चोरी के मामले में दिल्ली के संजय मलिक नामक एक व्यवसाई को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने संजय मलिक को हरियाणा स्थित उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सीआईडी ने उसे आसनसोल जिला कोर्ट में पेश किया। सीआईडी ने अदालत से संजय मलिक को 12 दिन रिमांड पर दिए जाने की मांग की थी। संजय मलिक के अधिवक्ताओं ने उनके बेल और रिमांड पर नहीं दिए जाने का आवेदन दिया था। लेकिन कोर्ट ने बेल आवेदन को खारिज करते हुए 14 दिनों के लिए सीआईडी को रिमांड पर देने का निर्देश दिया।गौरतलब है कि

 वर्ष 2019 में बराबनी के चरण पूर्व साइडिंग से कोयला चारी मामले में राज्य सीआइडी ने पिछले सोमवार को ही ओम प्रकाश अग्रवाल, युधिष्ठिर घोष, अभिषेक सिन्हा, विजय सिंह, मो. सैदुल को आसनसोल सीजेएम अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपितों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सभी को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत में पेशी के दौरान सीआइडी की ओर से धोखाधड़ी और चोरी का एक अन्य मामले में रिमांड की अर्जी दी गई। अदालत ने आरोपितों को सात दिन की रिमांड पर सीआइडी को सौंप दिया। ओम अग्रवाल पांडवेश्वर एरिया से जबकि युधिष्ठिर घोष सोनपुर बाजारी एरिया में कोयला लिफ्टिंग करते थे। इसके अलावा अभिषेक सिन्हा, विजय सिंह, मो. सैदुल भी इस धंधे में शामिल थे। यह सभी लोग सिंडिकेट के माध्यम से कोयला के अवैध धंधे में लिप्त थे। कुछ दिन पूर्व सीआइडी ने पांचों को गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेने के पश्चात सभी को दुर्गापुर जेल भेज दिया गया था।कुनुस्तोरिया कोलियरी के समीप पिछले माह एक लग्जरी कार से ढाई करोड रुपये पुलिस ने बरामद किए थे। यह मामला राज्य सीआइडी को सौंप दिया गया था। जयंत मंडल के घर के गैरेज में खड़ी कार से राशि बरामद हुई थी। कार रानीगंज के अवनीश सिंह के नाम निबंधित है। जयंत और अवनीश अभी भी फरार है। इन दोनों का अभी तक कोई अता पता नहीं है। इस मामले की जांच कर रही सीआइडी ने ओम अग्रवाल, युधिष्ठिर घोष, अभिषेक सिन्हा, विजय सिंह और मो सैदुल को गिरफ्तार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त