आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कोरोना का पहला व दूसरा 13 लाख टीका दिया गया- डॉ दीपक गांगुली



आसनसोल : कोरोना अभी भी देश से पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। देश के साथ पश्चिम बंगाल राज्य में भी कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि कोरोना के टीकाकरण के चलते कोरोना के रफ्तार को अंकुश लगाने में बहुत बड़ा सहयोग मिला है। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कोरोना का टीकाकरण का प्रतिशत बेहद संतोषजनक है। इसके बारे में बताते हुए आसनसोल नगर निगम के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली ने कहा कि अब तक आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कोरोना के टीका का 13 लाख से ज्यादा पहला और दूसरा डोज दिया जा चुका है। वही बूस्टर डोज लगभग 1लाख 37 हजार दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से 15 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को भी टीकाकरण किया गया है। स्कूलों ने जो लिस्ट दिया उसका 70% छात्राओं को टीका लगाया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त