रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का स्थापना दिवस मनाई गई



 रानीगंज-रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का 64 वां स्थापना दिवस समारोह में संस्थापकों को फूल माला अर्पण कर श्रद्धा अर्पित किया. इस अवसर पर रांनीगंज बोरो के प्रभारी दिवेन्दु भगत ने चैम्बर के कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स का कार्य सिर्फ व्यवसायी हित तक ही नहीं,बल्कि सामाजिक कार्यो में इसकी उपलब्धि बढ़ चढ़ कर है. वयोवृद्ध समाजसेवी विश्वनाथ शराफ ने कहा कि रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स का कार्यालय जब एक छोटे से कमरा में था तब और अब जब विशाल भवन में है तब ,मैंने देखा है व्यवसायियों के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपना दायित्व निर्वाह करते आ रही है .उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोविंदराम खेतान जब से चेंबर का कार्य भार संभाले ,समर्पित होकर अंतिम दिनों तक काम करते रहे. चेंबर के सलाहकार कन्हैया सिंह ने कहा के की इस चेंबर ने बहुत उतार-चढ़ाव देखा है लेकिन सौभाग्य रहा कि अधिकांश समय मैं स्वर्गीय गोविंद राम जी खेतान एवं स्वर्गीय जोहार लाल साव के साथ निभाया, बहुत कुछ पाया और चेंबर को एक नई दिशा मिली. पूर्व अध्यक्ष राजकुमार क्याल ने कहा कि चेंबर के प्रति जिस समर्पण भाव से पूर्व के संस्थापकों ने कार्य की है आज उसी के मार्गदर्शन पर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं. चेंबर के चेयरमैन प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि संस्थापको की दूरदर्शिता के कारण ही आज रांनीगंज चैंबर सिर्फ रांनीगंज का चैम्बर ऑफ कॉमर्स न रह कर पूरे भारतवर्ष में इसकी अपनी पहचान है . हम वर्तमान पीढ़ी को उनके आदर्शों को ध्यान में रखकर यह चैम्बर और अधिक बुलंदियों को छुये, इस पर निरंतर कार्य करें. इस अवसर पर समाजसेवी विजय खेतान एवं पवन टंडन,रूबी गढ़वाला तथा अन्य सदस्यों ने अपने उद्गार व्यक्त किये. चेंबर के सचिव मनोज केसरी ने चैम्बर के कार्यो को प्रस्तुत किया.कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अरुण भारतीया ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त