जामुड़िया-शनिवार शाम को जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत कुनूस्टोरिया मोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में सौरभ घोष( 32)नामक एक बाइक सवार की मौत हो गयी. सौरभ डोबराना पंचायत क्षेत्र का निवासी था. प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर हरिपुर से पंजाबी मोड की तरफ जा रहा था, सौरभ ही बाइक चला रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुनूस्टोरिया मोड़ के पास एक डंपर ने उनकी बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की और इसी क्रम में जोरदार टक्कर मार दी .दोनों बाइक से गिर पड़े, सौरभ को डंपर ने कुचल दिया. घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया . जामुड़िया ट्रैफिक ओसी और केंदा फांड़ि प्रभारी द्वारा आकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होकर कहा कि यहां एक बैरिकेड लगाने की जरूरत है, ताकि यहां पर गति को नियंत्रित किया जा सके .इसके साथ ही उन्होंने यहां एक सड़क पर बम्पर बनाने की भी मांग की, ताकि इस तरह के हादसे दोबारा ना हो . बाइक पर सवार अन्य व्यक्तियों को मामूली चोटें आई .


0 टिप्पणियाँ