बर्नपुर के ध्रुव डंगाल के एक घर में आग लगने से अफरा तफरी





बर्नपुर : हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर ध्रुवडंगाल रेलवे क्रासिंग के  पास शारदापल्ली में पंकज ठाकुर के घर में रविवार की रात आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। संयोगवश आवास में सोये पंकज ठाकुर एवं उसके परिजनों को रिश्तेदार ने आग लगा देख शोर मचाकर उन्हें जगाया। अन्यथा आग फैलकर उनके घर को भी चपेट में ले लेती। इस हादसे में बाल-बाल ठाकुर बचा। पंकज ठाकुर ने बताया  कि रविवार की मध्य रात्रि के बाद अचानक उसके घर से सटे झोपड़ीनुमा गुसलखाने में आग लग गई। उनके मौसेरे भाई एवं स्थानीय क्लब के लोग यह देखकर आये। उन्होंने शोर मचाकर उनको उठाया। जिसके बाद वह और उसका परिवार बाहर आये और आग बुझायी। आग में पूरा गुसलखाना वहां रखे कपड़े आदि जलकर राख हो गये। सूचना पाकर पार्षद श्रावणी विश्वास भी सुबह में आई थी।


  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त