आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस एससी सेल के जमुड़िया प्रखंड के अध्यक्ष तरुण दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल नगर निगम के मेयर सह पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष विधान उपाध्याय से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मेयर विधान उपाध्याय को पुष्पपुंज देकर सम्मानित किया गया। मुलाकात के बाद तरुण दास ने बताया कि वे लोग संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर अपने जिलाध्यक्ष विधान उपाध्याय से मुलाकात करने आए थे।आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में रैली होने वाली है। इस रैली को सफल बनाने के लिए हम लोग वार्ड स्तर पर जो कार्य कर रहे हैं। इसकी जानकारी देने और रैली में जाने वाले लोगों की संख्या और उसकी व्यवस्था की जानकारी देने के लिए हमलोगों ने अपने नेता विधान उपाध्याय से मुलाकात कर चर्चा की।