खूंटी पूजन के साथ आसनसोल रवींद्रनगर उन्नयन समिति की दुर्गापूजा की तैयारी शुरू



आसनसोल : रवींद्रनगर उन्नयन समिति की ओर से गुरु पुर्णिमा पर बुधवार को दुर्गापूजा पंडाल का खूंटी पूजा किया गया। इस आयोजन के माध्यम से रवींद्र नगर उन्नयन समिति ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल का काम की शुरुआत कर दी। इस बार रवींद्रनगर उन्नयन समिति द्वारा दुर्गा पूजा आयोजन का 56वां साल है। इस मौके आसनसोल नगर निगम के घोषित उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि रवींद्र नगर उन्नयन समिति पिछले 5 दशकों से भी ज्यादा समय से आसनसोल में दुर्गा पूजा का आयोजन करता रहा है। उन्होंने कहा कि रवींद्र नगर उन्नयन समिति की दुर्गापूजा आसनसोल में बेहद प्रख्यात है। यहां के सदस्य पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए इस पूजा का आयोजन करते है। ताकि पूजा में आने वाले किसी भी भक्त को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहीं रवींद्रनगर उन्नयन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल ने कहा कि पिछले 50 सालों से भी ज्यादा समय से उनका संगठन दुर्गा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल भी भव्य तरीके से मां दुर्गा का आवाहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि जैसे हर साल उनके संगठन की तरफ से पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा का आवाहन किया जाता है। इस साल भी मां दुर्गा की पूजा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगी। शिल्पांचल के लोगों को उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पूजा में सम्मिलित होने का आव्हान किया।  

खुंटी पूजा के दौरान मौके पर एमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद तपन बनर्जी, मौसमी बासु, दिलीप बड़ाल, रवींद्र नगर उन्नयन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल, सचिव सुमन बोस, जयदीप मुखर्जी, तापस मजूमदार, जौहर मुखर्जी, शोभन बासु, भानु बोस सहित इस समिति के सदस्य उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त