बराकर - बकरीद को लेकर बराकर फाड़ि द्वारा एक शान्ति समिति की बैठक की गयी. बेठक को सम्बोधित करते हुये बराकर फाड़ि प्रभारी राज शेखर मुखोपाध्याय ने कहा कि बराकर के जिन जिन स्थानों पर नमाज अदा किया जाएगा, उक्त स्थानों पर कितने लोग उपस्थित होंगे तथा समय की जानकारी उपस्थित लोगों बीच रखा .इस पर कुल्टी आई सी कृष्णेन्दू दता ने कहा कि बराकर एक शांति प्रिय स्थल और एक दूसरे से मिल जुल कर रहते है . उन्होंने बक़रीद की सभी लोगो को शुभकामना देते हुए कहा कि पुलिस हर समय सहयोग करने के लिए ततपर रहतीं हैं .उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति ठीक से हो ,इस पर विशेष ध्यान देने के लिए उपस्थित पार्षदों से आग्रह किया. इस अवसर पर सभी मस्जिद के प्रतिनिधि के अलावे तृणमूल कांग्रेस के रोबिन लायक, पार्षद अशोक पासवान, वकील दास, हैपी सिंह, राजा चौधरी , पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, राजकुमार सिंह ,राजु यादव ,दीपक झा ,शंकर शर्मा के अलावा बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ,मिठू माधोगोड़ीया, मो0 गफ्फार के अलावे बराकर अरपीएफ इंस्पेक्टर पीयूष कान्ति साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ