बर्नपुर के हाइड्रेनों का विधायिका अग्निमित्रा ने किया निरीक्षण






आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को बर्नपुर शांतिनगर, सुभाषपल्ली, रहमतनगर 4 नंबर रोड सहित कई इलाके की हाई ड्रेनों का निरीक्षण किया।इस मौके पर विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बीते शुक्रवार आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय, उपमेयर अभिजीत घटक और वशिम उल हक से मुलाकात कर कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई,जल निकासी व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर बातचीत की थी।उस दौरान उनको आश्वासन दिया गया था कि इस बार नगर निगम द्वारा शहर के सभी हाइ ड्रेनों की साफ सफाई की जा रही है।जिससे बीते वर्ष जैसी स्थिति नहीं होगी। आपके इलाकों की ड्रेन सफाई कर दी गई है। आज वह बर्नपुर के कुछ हाई ड्रेनों का जायजा लेने पहुंची। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि यहां हाई ड्रेनों की साफ सफाई नहीं की गई है। जिससे थोड़ी सी बारिश में ही बीते साल जैसी नारकिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस संदर्भ में लोगों से बात की तो उनका साफ कहना था कि कोई इन ड्रेनों को साफ करने नहीं आया है।जबकि उनको बताया जा रहा था कि स्थानीय लोग इन नालों की साफ सफाई करने नहीं दे रहे हैं।क्योंकि नालों की सफाई करने के उपरांत कचरा नाले के पास ही रखना पड़ेगा। इसके लिए स्थानीय लोग तैयार नहीं थे। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि हाई ड्रेन की साफ सफाई के लिए कोई आया ही नहीं। उन्होंने कहा कि मैं हाई ड्रेनों की तस्वीर खींचकर मेयर को दिखाऊंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त