तृणमूल लीगल सेल की ओर से दुर्गापुर अदालत परिसर में की सभा





 दुर्गापुर-दुर्गापुर शाखा तृणमूल लीगल सेल की ओर से अदालत परिसर में 21 जुलाई के समर्थन में एक सभा आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के मंत्री मलय घटक पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ,पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष आई एन टी टी यू सी के अभिजीत घटक, उप मेयर अमिताभ बनर्जी अधिवक्ता जितेन चटर्जी एमआईसी प्रभात चटर्जी जल दफ्तर के एमआईसी दीपंकर लाहा तथा लीगल सेल के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता देवव्रत साईं , दो नंबर बोरो चेयरमैन रामा प्रसाद हालदार एक नंबर बोरो चेयरमैन रीना चौधरी एवं पार्षद सहित अदालत के अधिवक्ता मौजूद थे. उपस्थित अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने अपने वक्तव्य में में बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी राष्ट्रीयता कर खाने को बेचने में लगी है महाराष्ट्र सरकार को राजनीति करके गिराया गया. उनके खिलाफ में जो बोलता है उन्हें सीबीआई ईडी देकर डराया जा रहा है. नूपुर शर्मा पर बोलते हुए कहा की हाईकोर्ट ने उनके बयान को गलत ठहराया है और देश में जो हिंसा हुई है नूपुर शर्मा के चलते ही हुई है. अमित शाह नरेंद्र मोदी नूपुर शर्मा को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं नूपुर शर्मा को बचाया जा रहा है 2024 में जनता जवाब देगी. मंत्री मलय घटक ने अपने वक्तव्य में में बोलते हुए कहा कि 2011 साल में परिवर्तन होने के बाद ममता बनर्जी ने एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया था.उस समय जो पास करके वकील व्यवसाय करने के लिए अदालत में अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे उन लोगों को आने जाने का भाडा भी नहीं कमा पा रहे थे. उस समय ममता बनर्जी ने उन सब अधिवक्ताओं के लिए 1 हजार रुपया का स्टाईपेन देने की व्यवस्था की थी. और कहा कि कोलकाता हाईकोर्ट में जब वोट हुआ था.उस समय हम लोगों ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव रखा था कि जो स्टाईपन 1 हजार रुपया दिया जा रहा है उसे 2: हजार रुपया कर दिया जाए. कुछ दिन में भी वह लागू हो जाएगा. इसके अलावा एडवोकेट वेलफेयर कॉरपोरेशन बनाई गई थी, जिसमें जो सदस्य होते थे जो रुपया वर्ष में जमा करते थे वह रुपया समेत शुद्ध का पैसा बामफ्रंट के समय लौटा दिया जाता था. अगर किसी की मौत होती थी तुरंत या पैसा दे दिया जाता था, मगर ममता बनर्जी की सरकार आने के बाद अधिवक्ता जो वर्ष में रुपए जमा करते थे और जो सूद मिलती थी, दुर्घटना के समय वह रुपया तो दिया जाता था उसके उपरांत एक लाखऔर दी जाती थी. करोना के समय जो अधिवक्ता मारे गए थे .उन सब लोगों के परिवार को 50हजार रूपये दिया गया था .इसके अलावा भी बार एसोसिएशन की तरफ से ₹10000 भी दी गई थी.

मंत्री मलय घटक ने 21जुलाई पर बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने फोटो पहचान पत्र को लेकर राइडर्स पर अभियान का आह्वान किया था. उसका नेतृत्व ममता बनर्जी दे रही थी उस समय ममता बनर्जी कांग्रेस में थी उस दौरान तत्कालीन राज्य के मुख्यमंत्री ज्योति बोस के नेतृत्व में गोली चलाने का आर्डर दिया गया था. जिसमें 13 लोग शहीद हुए थे उस घटना को लेकर ही 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाता है .इस बार भी शहीद दिवस मनाई जा रही है. सभी को आह्वान किया कि धर्मतल्ला चलना है ,काफी संख्या में लोग एकत्रित होंगे और हम लोग ममता बनर्जी की भाषण को सुनेंगे. सभा के बाद अदालत के कुछ अधिवक्ता को पार्टी में तृणमूल का झंडा हाथ में देकर पार्टी में शामिल कर लिया गया वही वरिष्ठ कांग्रेसी के कुछ नेता जैसा विकास घटक उमा पद दास, सपन बनर्जी विश्वजीत विश्वास तथा सीपीएम के निपेन चक्रवर्ती ने सभा के दौरान मंत्री मलय घटक के हाथों द्वारा पार्टी का झंडा हाथ में देकर उन सभी को पार्टी में शामिल कर लिया गया. कांग्रेस से आए नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से राज्य में काम कर रही है हम लोग उनके कामों को देख कर कि आज पार्टी में शामिल हुए हैं .उमा पाद दास ने बताया कि ममता बनर्जी ने दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर जो फैसला दिया है ,काफी सराहनीय है इससे दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को बचाया जा सकेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त