आसनसोल : बराबनी थाना क्षेत्र के बराबनी बाजार और तोताराम मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक चार पहिया मेटाडोर ने एक युवक को धक्का मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना बराबनी थाना को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा युवक के परिजनों को खबर दी। इलाज के दौरान शनिवार की रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड के कुरैशी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद इम्तियाज कुरैशी के रूप में हुई है। रविवार को वार्ड की पार्षद फंसाबी आलिया मृतक के परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए आसनसोल जिला अस्पताल पहुंची। इस मौके पर पार्षद फंसाबी आलिया ने कहा कि बाराबनी में कल रात हमारे वार्ड की एक युवक को मेटाडोर ने धक्का मार दिया।जिसके कारण उस मासूम की मौत हो गई। जो मेटाडोर धक्का मारा उस मेटाजोर का लाइट नहीं था। उसका चालक मोबाइल के लाइट जला कर गाड़ी चला रहे थे। जिस दौरान यह दुर्घटना हुई। हमलोग मेटाडोर के चालक और मालिक के खिलाफ केस दायर करेंगे और पुलिस प्रशासन से भी हम लोग अपील करेंगे कि ऐसी हादसा फिर ना हो इसके लिए हम लोगों का सहयोग करें।


0 टिप्पणियाँ