टीएमसी नेत्री महुआ मैत्र के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा की ओर से थाने में शिकायत दर्ज



रानीगंज-ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता कृष्ण नगर की सांसद महुआ मैत्र के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध के समर्थन में रानीगंज शाखा भाजपा युवा मोर्चा जिला के सचिव अभिक कुमार मंडल के नेतृत्व में कई भाजपा समर्थकों ने मिलकर रानीगंज थाने में एफ आई आर दर्ज कराई. अभिक मण्डल ने कहा कि हाल ही में तृणमूल नेत्री ने हिंदू संप्रदाय की सर्वश्रेष्ठ देवी मां काली के लिए कुत्सित बयान दिया और उनके खिलाफ अनाप-शनाप कहा. उनके बयान से हिंदू संप्रदाय को ठेस पहुंची हैं, मां काली को पूरे भारतवर्ष पूरे दुनिया के लोग पूजते हैं, और उन्हें ही एक टीएमसी नेत्री ने अपमानित किया. उनकी बयानबाजी के खिलाफ राज्यव्यापी लोगों में गुस्से का उबाल हैं, और लोग उन्हें पार्टी से जल्द निष्कासित करने के साथ-साथ उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.थाने में एफ आई आर दर्ज कराने के दौरान अभिक कुमार मंडल के साथ-साथ देवाशीष केउड़ा, सागर घुरई, भास्कर ढंग, शुभंकर मंडल, दीप्तो रूप मंडल मौजूद रहें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त