रानीगंज-आसनसोल रेल मंडल के रानीगंज स्टेशन पर रविवार की सुबह करीब 7 बजे रानीगंज वेस्ट केबिन के सामने जगन्नाथ ब्रिज के ठीक नीचे प्लेटफार्म नंबर 3 पर, दुर्गापुर के कोकोवेन थाना का निवासी 50 वर्षीय असीम कुमार चंद्र की मौत ट्रेन के नीचे आने से हो गई. जिसे देख इलाके में हलचल मच गई, और रेलवे लाइन पर काफी देर तक शव के पड़े रहने के कारण जगन्नाथ ब्रिज पर भारी भीड़ जमा हो गई .वहीं घटना की जानकारी लोगों ने जी आर पी और आरपीएफ को दी, मौके पर आरपीएफ और जी आर पी ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असीम कुमार चंद्र अपने किसी निजी कार्य से रानीगंज आये हुए थे, और दुर्भाग्यवश ऐसी दर्दनाक घटना का शिकार हो गये.


0 टिप्पणियाँ