दुर्गापुर: विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में सीबीआई की ओर से तृणमूल नेताओं के साथ पूछताछ जारी है. गुरुवार दुर्गापुर के एनआईटी परिसर में बने अस्थाई सीबीआई शिविर में गुरुवार तृणमूल कांग्रेस के कई नेता सहित कई लोगो को तलब किया गया था. जहां सीबीआई ने बारी बारी से सभी से घंटों पूछताछ की. पूछताछ के दौरान बीरभूम जिला परिषद के सभाधिपति का सहयोगी दीपक रॉय , बर्दवान दक्षिण विधानसभा के विधायक खोकन दास, बाकुरा के समाज सेवी अनिमेष कोनार ,वर्धमान अदालत के अधिवक्ता उदय कोनार सहित कई नेता शामिल थे. पूछताछ में शामिल होने के पहले अनिमेष राय ने बताया कि व्हाट्सएप पर सीबीआई द्वारा मैसेज भेजा गया था, जिसे देख दुर्गापुर आया हूं. किन कारणों से सीबीआई ने तलब किया है , इसकी जानकारी नहीं है. वही इसके बाद किसी नेता ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया. दूसरी तरफ तृणमूल नेताओं से पूछताछ मामले को लेकर दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के भाजपा विधायक लखन घुरई ने सीबीआई के कार्रवाई पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि सीबीआई कार्यवाही करने में देरी कर रही है. तृणमूल विधायक खोकन दास ने चुनाव के बाद जो गुंडागर्दी इलाके में की है , ऐसे नेताओं को अभी तक जेल में रहना चाहिए, सीबीआई दागी नेताओं को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान खोकन दास अपने इलाके में भाजपा का कोई बैनर झंडा पोस्टर लगाने नहीं दिया था एवं पूरे इलाके में तांडव मचाया था.

0 टिप्पणियाँ