रांनीगंज- राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीन दिवसीय जिले में आगमन के तहत बुधवार को दुर्गापुर के सृजनी हॉल में आयोजित प्रशासनिक बैठक में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने रानीगंज की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की समस्या एवं पार्किंग की समस्या राज्य के मुख्यमंत्री के सामने रखा .श्री भरतिया ने रानीगंज के नेताजी सुभाष बोस रोड, रानीगंज पोस्ट ऑफिस के सलंग्न पीडब्ल्यूडी के जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने का अनुरोध किया. अरुण भर्तिया के इस अनुरोध को राज्य के मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकारते हुए राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री मलय घटक एवं एवं डॉक्टर सोमित्रा मोहन को इस समस्या का निदान करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा राज्य सरकार उक्त स्थल पर पार्किंग तो बना देगी , परंतु इसका रखरखाव का कार्य रानीगंज वासी एवं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स को लेना होगा . राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री मलय घटक ने ममता बनर्जी को उक्त जमीन के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रानीगंज पोस्ट ऑफिस के बगल में 6 बीघा खाली जमीन पीडब्ल्यूडी की है, एवं उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश को शीघ्र ही पूरा किए जाने की बात कहा. मुख्यमंत्री द्वारा रानीगंज में पार्किंग की घोषणा किए जाने के पश्चात रानीगंज वासियों में विशेषकर व्यवसाई वर्ग में खुशी का माहौल है. ज्ञात हो कि रानीगंज में पार्किंग की व्यवस्था ना होने के कारण रानीगंज शहर के व्यवसाय दिन प्रतिदिन चरमरा रही है .दूरदराज से आने वाले व्यवसाई पार्किंग की समस्या को लेकर रानीगंज आने में केतराने लगे हैं. ज्ञात हो कि कोलकाता के पश्चात रानीगंज ही सबसे बड़ा किराना का मार्केट के रूप में जाना जाता था.


0 टिप्पणियाँ