दुर्गापुर: दुर्गापुर के विभिन्न इलाके में शनिवार भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी के खिलाफ में प्रतिवाद रैली निकाली गई. जो विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा .शहर के सिटी सेंटर स्थित बस पड़ाव के समीप भाजपा की ओर से प्रतिवाद रैली निकाली गई. मौके पर जिला सचिव अभिजीत दत्त, भाजपा नेता चंद्रशेखर बनर्जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. श्री दत्ता ने बताया कि अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है. राज्य भर में तृणमूल के अत्याचार से जनता त्रस्त है. प्रशासन को गिरफ्तार किए गए प्रांतीय अध्यक्ष को रिहा करना होगा .अन्यथा संगठन की ओर से आंदोलन जारी रहेगा.

0 टिप्पणियाँ