रानीगंज-कोयला नगरी रानीगंज में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों द्वारा की गयी. रानीगंज प्रखंड विकास कार्यालय व पंचायत समिति ने रविवार को पंचायत समिति व सामुदायिक विकास कार्यालय के आसपास विभिन्न छायादार पौधे संयुक्त रूप से लगाए.कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिक बनर्जी, पंचायत समिति अध्यक्ष बिनोद नोनिया सहित विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ भाग लिए. अभिक बनर्जी ने कहा कि दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए सभी लोगों को पेड़ लगाने की जरूरत है, दुनिया को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी और कर्तव्य सभी का है. असंख्य पेड़ लगाकर, पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त और रोगों से मुक्त कर स्वस्थ समाज निर्माण कर सकते हैं.यह संदेश पंचायत समिति के अध्यक्ष बिनोद नोनिया ने दिया.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिराट ग्राम पंचायत अंतर्गत तीराट प्राथमिक विद्यालय में एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां पर्यावरण पर स्कूली बच्चों ने विशेष रूप से भाग लिया और अपने पर्यावरण को लेकर चित्रांकन किया. आयोजकों ने इस दिन के कार्यक्रम में चित्रांकन करने वाले गई प्रतियोगियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया. स्कूल परिसर में पर्यावरण को लेकर यहां दस मॉडल प्रस्तुत किए की प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाकर अनुकूल समाज का निर्माण कर पर्यावरण को ग्लोबल वार्मिंग से कैसे बचाया जा सकता है .इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष बिनोद नोनिया, पंचायत प्रधान लखि टुडू, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष चटर्जी एवं अन्य विशेष रूप से उपस्थित थे.
रानीगंज की स्वयंसेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के साथ रानीगंज थाना के अधिकारियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गया. थाना परिसर में फलदार पौधे और छायादार पौधे लगाए गये.मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में भी पौधारोपण किया गया. बाद में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रानीगंज बड़ाबाजार स्तिथ बड़ा काली मंदिर के सामने ठंडे पानी की मशीन लगाई गयी. इस अवसर पर संस्था के सलाहकार राजेश जिंदल,,श्याम जालान आदि उपस्थित थे.
रानीगंज के बल्लभपुर के राय पाड़ा क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रानीगंज विज्ञान मंच द्वारा चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. तीन-भाग में की गयी इस सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता में छात्रों ने कैनवास पर विभिन्न चित्रों को चित्रित किया. जहाँ पहले खंड में कक्षा एक से कक्षा चार तक के छात्र अपने कैनवास पर अपनी इच्छा से चित्रांकन करने , दूसरे खंड के छात्र-छात्राएँ कक्षा पांच से आठ तक पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयो को चित्रांकन किया. वहीं नौवीं कक्षा से सामान्य विभाग के छात्रों ने परिवेश बंधु के चित्रों को चित्रित किया. आयोजकों ने कहा कि विज्ञान मंच की इस विशेष पहल का उद्देश्य भविष्य में एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है . छात्रों के बीच पर्यावरण जागरूकता और ग्लोबल वार्मिंग सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया जाना है.


0 टिप्पणियाँ