आसनसोल : वाणिज्यिक संगठन फॉस्बेक्की की ओर से गुरुवार को आसनसोल क्लब में नए उभरते हुए व्यवसाईयों एवं समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले संस्थाओं और लोगों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री मलय घटक के आलावे रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पुलिस आयुक्त सुधीर नीलकांतम, मिशन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सत्यजीत बोस, काज़ी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती, फोस्बेक्की के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, अध्यक्ष आरपी खेतान, महासचिव सचिन राय, पवन गुटगुटिया, अवार्ड कमेटी के चेयरमैन मनोज साहा, मुकेश तोदी, 11 जिलों से आए फोस्बेक्की के सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस दौरान फोस्बेक्की के अधिकारियों ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को उत्तरीय पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान टेक्नो इंडिया ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यम राय चौधरी को बंगों रत्नों एवं विशिष्ट समाजसेवी अमरचंद कुंडू को दक्षिण बंगो रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि एक समय आसनसोल को रूढ़ आफ बंगाल कहा जाता था लेकिन एक एक कर प्राय सभी करखाने बंद हो गए। उन्होने कहा की ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनने के बाद ओद्योगीकरण पे जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी उद्योगपतियों को आगे आकर नए नए करखाने लगाने को लेकर प्रयास करना होगा। मलय घटक ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार उनको पुरा सहयोग किया जाएगा। वहीं ए डी डी ए चेयरमैन तापस बैनर्जी ने भी फोसबेकी को एक ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। आसनसोल नगर निगम के चैयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि सबको साथ मिलकर आसनसोल के पुराने गौरव को वापस लाना होगा । इसके उपरांत 11 जिलों से आए युवा और महिला उद्योगपतियों को सम्मनित किया गया।

0 टिप्पणियाँ