अग्नीपथ योजना को रद्द करने की मांग पर सीटू द्वारा विरोध






रानीगंज-केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए अग्नीपथ परियोजना को लेकर पूरे देश भर में विरोध चल रहा है. चारों तरफ उसे रद्द करने की मांग की जा रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को सीटू से सम्बद्ध सारा भारत कृषक सभा, खेत मजदूर यूनियन रानीगंज थाना कमेटी ने प्रकल्प को रद्द करने के लिए आवाज उठाई. रानीगंज ब्लॉक ऑफिस में बीडियो के जरिए देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन पत्र सौंपा, और अग्नीपथ प्रकल्प को रद्द करने की मांग रखी. कृषक सभा और खेत मजदूर संगठन ने कदमडांगा से एक विरोध जुलूस निकाला जो ब्लॉक ऑफिस के सामने जा कर अग्नीपथ प्रकल्प के विरुद्ध विरोध जताया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा की एक और मोदी सरकार ने जहां वर्ष में दो करोड़ बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के बाद कहा था, वहीं दूसरी और तृणमूल सरकार सरकार भी बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का वादा विफल रहा.तृणमूल सरकार भी भाजपा की तरह ही सिविक वालंटियर को कुछ वर्षों के लिए नियुक्त कर रही है,उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. जिसका विरोध सीटू कर रही है. प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से खेत मजदूर यूनियन के नेता पूर्ण दास बनर्जी, कौशिक दास, कृषक नेता मलय कांति मंडल,  वरुण घोष आदि उपस्थित रहें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त