काली मंदिर से बाबा शिव के प्रतिमा (मेड़) क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों में आक्रोश





 जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात स्थित दामोदरपुर रुइदास पाड़ा में जामुड़िया हरिपुर सड़क मार्ग पर स्थित काली मंदिर में शिव के ऊपर विराजमान माँ काली की प्रतिमा मेड़( बंगला भाषा मे प्रतिमा को विसर्जन कर बचे पुआल के ढांचा,जिसकी पूजा की जाती है) से शिव भगवान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से  इलाके के लोगो में आक्रोश देखा गया . इसकी खबर पाकर मौके पर जामुड़िया थाना पुलिस पहुँच कर मामले की जांच में जुट गयी. स्थानीय ग्राम निवासी रोबिन रुइदास ने कहा कि इस मंदिर में काली पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है ओर कई दिनों तक संसकृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में आसपास के लोग आते हैं .प्रतिमा विसर्जन के बाद माँ काली की प्रतिमा के अवशेष(मेड़) को तालाब से निकाल कर  फिर से इस जगह पर रखकर पूरा साल भर ग्राम वासी उसकी पूजा करते है .आज शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग मंदिर में आये तो देखा गया कि माँ काली के पैरों के नीचे स्थापित शिव की प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है,एवं उसे वहां से हटा दिया गया है. यह सब किसी ने की साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की शाजिश की है,जो सरासर गलत है. पुलिस  मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया है .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त