दुर्गापुरः दुर्गापुर शिल्पांचल सहित विभिन्न वार्डों में दुर्गापुर नगर निगम की ओर से प्लास्टिक उपयोग को बंद करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. इस दौरान नगर निगम के 13 नंबर वार्ड मेन गेट इलाके में एम आई सी तथा इलाके के पार्षद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली गई . रैली की शुरुआत कादा रोड से शुरू होकर होकर मेन गेट इलाके में परिक्रमा कर ओवर ब्रिज के नीचे जाकर समाप्त हुई. इस दौरान उपस्थित एम आई सी (हेल्थ) राखी तिवारी, पार्षद मानस राय ,लवली राय स्हीत तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सुबह को वार्ड में प्लास्टिक बंद करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाई गई है. बाजार इलाके में दुकानदारों को भी जानकारी दी गई है कि प्लास्टिक बंद करना होगा .सामान देना उसके जगह थैला का व्यवहार करना होगा. लोगों को बताना होगा की बैग लेकर बाजार में आए.नहीं तो सामान नहीं मिलेगी इस नियम का पालन करना होगा दुकानदारों को. जो बैग लेकर बाजार में नहीं आएंगे उन लोगों को समान नहीं दी जाएगी.

0 टिप्पणियाँ