रानीगंज-ग्लोबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ केयर द्वारा रविवार को रानीगंज वृंदावन धाम समिति अंतर्गत मंगलम अपार्टमेंट के निवासियों का स्वास्थ्य जांच की गयी. इस स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की गयी. इस मौके पर ग्लोबल डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ केयर के चिकित्सक मनोज कुमार ने बताया की आज पूरे भारतवर्ष के लोग ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर के चपेट में आ रहे हैं .लगातार इन रोगों की रोगियों की संख्या बढ़ रही है .लोग निरोग रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थकेयर रानीगंज के विभिन्न सोसाइटी में स्वास्थ्य जांच शिविर कर रही है. मंगलम अपार्टमेंट कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्वदेश मजूमदार ने बताया इस शिविर के दौरान 50 से अधिक लोगों ने अपना निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाया .उन्होंने ग्लोबल डायग्नोस्टिक एंड हेल्थ केयर के प्रति आभार प्रकट करते कहा कि संस्था द्वारा निशुल्क इस तरह का जांच शिविर का आयोजन करना निसंदेह ही प्रशंसनीय है.

0 टिप्पणियाँ