आसनसोल : बीरभूम जिला के तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता अनुव्रत मंडल के अंगरक्षक सहगल हुसैन को शुक्रवार को आसनसोल सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। लेकिन सीबीआई जज ने सहगल हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी। जज ने उसे जेल भेज दिया।उसकी पुनः पेशी 8 जुलाई को होगी।गौरतलब है कि 9 जून को सीबीआई ने सहगल हुसैन को गिरफ्तार किया था। 10 जून को उसको आसनसोल विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। जहां से पहली बार उसे 7 दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर जब उसकी पेशी हुई तो सीबीआई ने रिमांड की मांग की थी। जिसके बाद उसे 7 दिनों का सीबीआई रिमांड दिया गया था। इसके बाद आज सीबीआई ने उसे विशेष अदालत में पेश किया। जहां से जज ने उसे जेल में भेज दिया। इस संबंध में सहगल हुसैन के अधिवक्ता ने बताया कि सीबीआई को सहगल हुसैन के पास से कोई साक्ष्य नहीं मिला।

0 टिप्पणियाँ