दिवेन्दु भगत को पुनः मेयर परिषद सदस्य बनाए जाने पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने किया सम्मानित



 रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के पुनः मेयर परिषद सदस्य 36 नम्बर वार्ड के पार्षद बनाये जाने पर शुक्रवार को रोबिन सेन स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से सम्मानित की गई. इस अवसर पर वयोवृद्ध समाजसेवी नथमल केडिया एवं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने श्री।भगत को पुष्प गुच्छ तथा आशीर्वाद प्रदान कर उनके निरंतर सफलता की कामना किया. आर पी खेतान ने कहा कि दिवेन्दु भगत अंचल के काफी लोकप्रिय और सरल सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं . उन्हें फिर से एक बार एमआईसी बनाए जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि श्री भगत एक अच्छे व्यक्ति के साथ साथ.उनमें कार्य कुशलता भी है.

 विश्वास है कि इस क्षेत्र का विकास होगा.नथमल केडिया ने कहा काफी गर्व का विषय है,दिवेन्दु भगत इस वार्ड के पार्षद भी हैं

इस अवसर पर दिवेन्दु भगत ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कहा कि वैसे तो मुझे सभी जगह प्यार मिलता रहा है ,सहयोग भी मिलता रहा है, लेकिन मैंने देखा है मॉर्निंग वाकर योगा ग्रुप के सदस्य काफी सकारात्मक सोच के साथ रहते हैं यही वजह है कि पूरे अंचल में इस संस्था का सुनाम है. उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को एक अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए वह अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. इस अवसर पर मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के योग शिक्षक डॉ मनोज ,अशोक अरोड़ा,मनोज केशरी,कौशल सिंह,सुशील गनेरिवाला,डॉ राजेश गुप्ता,पुरुषोत्तम गुप्ता,बिमल बाजोरिया,प्रदीप साव,गुड्डू कुमार,मनोज तिवारी,विजय गुप्ता आदि उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त