आसनसोल : आदिवासी समाज का संगठन आदिवासी मापाजी मंडवा के द्वारा गुरुवार को पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई है की एक फैक्ट्री मालिक के द्वारा आदिवासियों के श्मशान के जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे रोका जाए और जो जमीन वे लोग कब्जा कर लिए हैं। उस जमीन को वापस दिलाई जाए। इस संबंध में बताते प्रदर्शन में शामिल जामडोबा ग्राम के बुजुर्ग आदिवासी नेता श्याम सोरेन ने बताया कि आराडंगा ग्राम के समीप दामोदर नदी घाट पर जहां नगर निगम का एक पंप हाउस भी है। वहां आदिवासी समाज का श्मशान है। जहां बरसों से आदिवासी समाज के लोगों का अंतिम दाह संस्कार होता आ रहा है। लेकिन वहां एक फैक्ट्री बनी है। फैक्ट्री वाले उन लोगों के श्मशान की जमीन को अतिक्रमण कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन लोगों ने फैक्ट्री के कार्य को बंद करवाया था। लेकिन उन लोगों ने रातों-रात श्मशान के जमीन को अतिक्रमण कर बाउंड्री बना दिया। इसलिए आज हम लोग ज्ञापन देने के लिए जिला शासक के पास आए हैं। ताकि फैक्ट्री मालिक के द्वारा जो अतिक्रमण किया जा रहा है। इसे रोका जाए और अतिक्रमण किए हुए जमीन को वापस दिलाई जाए।

0 टिप्पणियाँ