जामुड़िया : विहंगम योग संस्थान द्वारा ज्येष्ठ पुर्णिमा पर पूरे विश्व में सद्गुरु कबीर प्रकाट्य दिवस के रुप में मनाता है. इस दिन प्रत्येक वर्ष वाराणसी के उमराहां में स्वर्वेद महामंदिर प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है. साथ ही विहंगम योग संस्थान के विभिन्न आश्रमों में यह दिवस धूमधाम से मनाया जाता है. इसी क्रम में निंघा आश्रम में मंगलवार को सद्गुरु कबीर प्रकाट्य दिवस मनाया गया. सुबह से ही भजन कीर्तन व प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसके पश्चात विश्व शांति वैदिक हवन यज्ञ हुआ जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन कुंड में आहुतियां दी. हवन यज्ञ आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार ने पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करवाया. हवन यज्ञ के बाद भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. सदगुरु कबीर प्रकट दिवस के विषय में पुरोहित कृष्णा कुमार ने बताया कि विहंगम योग संस्थान के संस्थापक अमर हिमालय योगी महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज जब साधना रत थे, उस समय से इसी दिन को नित्य अनादि सदगुरु कबीर साहब के रूप में प्रकट होकर दर्शन दिए थे तथा सद्गुरु का पद सौंप कर ब्रह्मविद्या के प्रचार प्रसार की अनुमति दी थी,तब से इस दिन को हमलोग सदगुरु कबीर प्रकट दिवस के रूप में मनाते हैं. इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित होता है तथा विश्व शांति वैदिक महायज्ञ वाराणसी के उमराहां में तथा विभिन्न आश्रमों में आयोजित होता है. इसी क्रम में आज निंघा आश्रम में पांच कुंडीय विश्व शांति वैदिक हवन यज्ञ आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.


0 टिप्पणियाँ