दुर्गापुर के कई इलाकों में बारिश वज्रपात से कई समान क्षतिग्रस्त
दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार की शाम भारी बारिश एवं वज्रपात से कई इलाकों में विद्युतीय समान जैसे टीवी, कूलर, पंखा के अलावा कई जरूरी सामान नुकसान हुए है. वही वज्रपात की चपेट में आने से 32 नंबर वार्ड के नव वारिया इलाके में दो ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी शमीम शेख ( 20) एवं रहीम शेख ( 24 ) के तौर पर गई. बुधवार शवो को बिधाननगर अस्पताल के जरिए परिजनों को सौंप दिया गया. स्थानीय निवासी संदीप मुखर्जी ने बताया कि दोनों मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे , दोनो राजमिस्त्री के साथ ठेका श्रमिक के तौर पर काम किया करते थे. कुछ दिनों से नववारिया ग्राम के अशोक मंडल के मकान निर्माण कार्य कर रहे थे. निर्माण स्थल के पास में ही टीना का घर बनाकर दूसरे श्रमिकों के साथ रहते थे. मंगलवार की शाम काम खत्म होने के पश्चात वह अपने अस्थाई रूम के सामने खाना बना रहे थे. उसी दौरान वज्रपात होने से दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई. सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद मानस राय समेत काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई मृतक के भाई सेमाम शेख ने बताया कि दोनों राजमिस्त्री के काम के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही मुर्शिदाबाद से दुर्गापुर आए थे. इसके अलावा मेन गेट, माया बाजार ,स्टेशन बाजार, इस्पात नगर के कई इलाकों में बारिश एवं वज्रपात से घर के कीमती सामान काफी नुकसान हुए है.

0 टिप्पणियाँ