रानीगंज- बकतारनागर सीपीआईएम आंचलिक कमेटी की तरफ से दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दाम सहित बेरोजगारी के मुद्दे पर रैली निकालकर विरोध जताया गया.सीपीआईएम आंचलिक कमेटी द्वारा बकतारनागर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ आवाज उठाई गई. रैली में दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई को कम करने, पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट सहित रोजमर्रा की चीजें के दामों को कम करने की मांग की गई, ताकि आम जनता महंगाई से त्रस्त ना हो. इस विरोध रैली में मितन चटर्जी, सोनाई खान सहित विभिन्न सीपीआईएम कर्मी समर्थक उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ