विद्युत अधिकारियों ने रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में सुनी लोगो की समस्या



 रानीगंज -रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रिक सिटी बोर्ड के अधिकारियों ने रानीगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं के समस्याओं से अवगत हुए. इस क्रायक्रम में विद्युत विभाग के रीजनल मैनेजर पश्चिम बर्दवान विश्वजीत बागदी, आसनसोल डिवीजन मैनेजर सुमन कुमार माजी ,एच एंड आर आसनसोल डिवीजन अरशद आलम एवं रानीगंज डिवीजन के मुख्य अभियंता काशीनाथ सिंह उपस्थित थे.ज्ञात हो कि रांनीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को लेकर 15 दिनों के भीतर दूसरी शिविर थी. कई समस्याओं का तत्काल समाधान कर दी गई तो कई समस्याओं को लेकर जल्दी समाधान निकालने का आश्वासन दी गयी. उपभोक्ताओं की ओर से अधिकारियों के सामने समस्याओं का अम्बार खड़ा कर दी गयी. इन समस्याओं में ज बरसों पहले उपभोक्ता की मृत्यु हो जाने,एवं विद्युत बिल बकाया होने पर उस होल्डिंग नम्बर में रहने वाले सभी उपभोक्ताओं के लाइन काटने के कई मामले उठाये गये. उपभोक्ताओं की ओर से कहा गया कि वर्तमान में पकई निजी कंपनियां विद्युत क्षेत्र में पैर पसार रही है ,वह बेहतर सर्विस दे रही है, हम लोग चाहते हैं कि पश्चिम।बंगाल बिद्युत विभाग भी अच्छी सर्विस दे .

 क्षेत्रीय मैनेजर विश्वजीत बागदी ने कहा की कुछ एक ऐसे नियम हैं जिसे हम लोग नहीं बदल सकते लेकिन हम लोग का प्रयास है अधिक से अधिक लोग को.बेहतर सेवा मिले .उन्हें परेशानियां ना हो, हमें एक गाइड लाइन पर काम करनी पड़ती है.उसी में हम आप सब मिलकर काम करेंगे.उन्होंने कहा आगामी प्रत्येक महीने में इस प्रकार की एक शिविर यहां लगाई जाएगी. 

इस अवसर पर डीएम सुमन कुमार माजी ने समस्या के निदान के लिए सीधे उपभोक्ताओं से बात की और अपने टीम के साथ कई समस्याओं का निष्पादन किया. 

इस कार्यक्रम के संयोजक ओम केजरीवाल ने कहा की लगभग 4 घंटे तक चले यह शिविर काफी सफल रहा.चैम्बर के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि ऐसे शिविर से उपभोक्ताओं का सीधा लाभ होता है और विभाग को भी . इस अवसर पर चैम्बर के चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया ,सलाहकार कन्हैया सिंह ,विजय खेतान आदि। उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन सचिव मनोज केसरी ने किया.

##### फोटो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त