बांकुड़ा- विष्णुपुर पर्यटन के टूरिस्ट गाइडो के लिए स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. र जिसका उद्घाटन बुधवार को बांकुड़ा डीएम के राधिका अय्यर द्वारा किया गया. मौके पर उपस्थित विष्णुपुर नगर पालिका के चेयरमैन गौतम गोस्वामी, सोनामुखी नगर पालिका के चेयरमैन संतोष मुखोपाध्याय एवं विष्णुपुर एसडीओ अनूप कुमार दत्त उपस्थित रहे. मौके पर डीएम के राधिका अय्यर का कहना कि सीएम के निर्देश के अनुसार ही गाइडों के लिए स्पोकन इंग्लिश कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है देखा गया है, कि देश-विदेश के विभिन्न कोनों से पर्यटन एवं फॉरेनर्स लोग यहां घूमने आते हैं. जिनके साथ कम्युनिकेशन में असुविधा होती है, जिसे दूर करने के उद्देश्य से ही गाइडों के लिए विशेष अंग्रेजी स्पोकन क्लास की व्यवस्था की गई . डी एम का यह भी कहना कि शिक्षा के क्षेत्र में बांकुड़ा जिला सबसे ऊंचे स्थान पर है .
कोचिंग की व्यवस्था एसडीओ कार्यालय के मीटिंग हॉल में की गई है . जो की विष्णुपुर एसडीओ प्रशासन की देखरेख में हो रहा है प्रशासन सूत्रों के अनुसार60 टूरिस्ट गाइडों को दो चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. सप्ताह में बुधवार एवं शुक्रवार को कक्षाएं ली जाएंगी जो कि सुबह 11 से 1:30 तक चलेगी .अनुमान है कि दो महीने के विशेष कोर्स के चलते टूरिस्ट गाइड लाभान्वित होंगे.
प्रशिक्षण लेने आए टूरिस्ट गाइड ने भी कोर्स के पति उत्साह दिखाया एवं प्रशासन के
प्रयास के प्रति खुशी जाहिर की.


0 टिप्पणियाँ